हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पुलिस थाना सदर के तहत एक युवक के बंदूक और कारतूस के साथ सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामलादर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार युवक ने घर के अंदर बंदूक में कारतूस डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। उधर, अतिरिक्त पुलिस शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।