- बिलासपुर में कमल दास महाराज को दिया पहला निमंत्रण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विश्व हिंदू परिषद हिमाचल के 52 संतों को 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता देगी। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री अधिवक्ता तुषार डोगरा ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से प्रदेश के 52 संतों को निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं।
इन निमंत्रण पत्रों को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता व्यक्तिगत तौर पर जाकर उन्हें दे रहे हैं। इसी सिलसिले में रविवार को जिले के चामलोग गांव में बाबा कल्याण दास जी आश्रम में स्थित पूजनीय कमल दास महाराज को निमंत्रण पत्र दिया गया इस निमंत्रण को
उन्होंने स्वीकार किया। साथ ही सम्मिलित होने की स्वीकृति दी। तुषार डोगरा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद ने साधु संतों को निमंत्रण पत्र वितरित करने का काम विधिवत तौर पर शुरू कर दिया है। बताया कि संपूर्ण समाज उस दिन को दीवाली मानने वाला है। घरों में दीप माला करने की योजना पूरे भारतवर्ष में की जा रही है। इसी सिलसिले में प्रदेश में भी घर-घर जाकर श्री राम जन्मभूमि का चित्र पत्रक और अयोध्या से पूजित अक्षत दिए जा रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया है कि सभी अपने घरों में 22 जनवरी को महा दीपावली मनाएं और दिन में सभी अपने मंदिर में जाकर इस पावन उत्सव का हिस्सा बनें।