फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मांडवा-भड़ोलीकलां-शाहतलाई सड़क पर फिर दौड़े वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ माह बाद बहाल हुआ मार्ग, कोटधार की दो दर्जन पंचायतों के हजारों लोगों को मिली राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल मुख्यालय झंडूता को मांडवा, भड़ोलीकलां, शाहतलाई और बड़सर से जोड़ने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है। करीब डेढ़ माह से बंद पड़े इस मार्ग के खुलने से कोटधार क्षेत्र की करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों को राहत मिली है।
बरसात के दौरान मांडवा पुल के दोनों ओर पहाड़ियों से मलबा, पत्थर और चट्टानें गिरने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सड़क को सभी प्रकार के वाहनों के लिए अस्थायी तौर पर बंद कर दिया था। इसके चलते लोगों को उपमंडल मुख्यालय झंडूता पहुंचने के लिए भल्लू-बिल्लौर-पिपलुघाट-धराड़-प्राहू-बलघाड़ सड़क मार्ग से होकर जाना पड़ रहा था। इससे लोगों को अतिरिक्त समय और धन खर्च करना पड़ रहा था। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए मांडवा-भड़ोलीकलां-शाहतलाई-बड़सर सड़क मार्ग झंडूता पहुंचने का सीधा और सुविधाजनक रास्ता है। हालांकि बरसात के दौरान पहाड़ियों से ल्हासे और चट्टानें गिरने की आशंका के कारण इसे बंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग डिवीजन झंडूता के अधिशासी अभियंता ज्ञान चंद शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। उन्होंने वाहन चालकों से बरसात के मौसम को देखते हुए मार्ग पर सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें