फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खुरपका, मुंहपका से बचाव के लिए टीके लगाएं

विज्ञापन
कोट पंचायत में पशुपालन विभाग के शिविर में मौजूद पशुपालक। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
कोट पंचायत में में जागरूकता शिविर का आयोजन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के टीकाकरण, जैव सुरक्षा, वैज्ञानिक पशुपालन पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। पशुधन को खुरपका एवं मुंहपका जैसे संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग ने ग्राम पंचायत कोट में जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से रोग की पहचान, बचाव और उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की।
शिविर के दौरान पशु चिकित्सा विशेषज्ञों ने बताया कि खुरपका एवं मुंहपका रोग तेजी से फैलने वाला संक्रामक रोग है, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ पशुपालकों की आय भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण, पशुओं की नियमित निगरानी और जैव सुरक्षा के उपाय अपनाकर इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। अधिकारियों ने पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन अपनाने, बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने, पशुशालाओं में साफ-सफाई बनाए रखने और विभाग की ओर से चलाए जा रहे निःशुल्क टीकाकरण अभियानों का लाभ उठाने की सलाह दी।
विज्ञापन

शिविर में पशुपालकों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोट के प्रधान अमर चंद सहित पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक (परियोजना) डॉ. किशोरी लाल शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. परवेश ठाकुर, डॉ. आदित्य शर्मा और डॉ. कीर्ति शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिविर के समापन पर पंचायत प्रधान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम पशुपालकों के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपने पशुओं का समय-समय पर टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण करवाने की अपील की। शिविर में शामिल पशुपालकों ने भी ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें