फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नाइलेट परीक्षा में अव्यवस्था पर हंगामा, 20 अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित

विज्ञापन
बिलासपुर आईटीआई में नाइलिट परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के बाहर। स्रोत: जागरूक प
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने समय पर पहुंचने के बावजूद मुख्य गेट बंद होने का लगाया आरोप
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बोले-दोबारा परीक्षा कराने के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा प्रस्ताव

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बिलासपुर में शनिवार को नाइलेट की परीक्षा के दौरान अव्यवस्था को लेकर हंगामा हो गया। परीक्षा देने पहुंचे कई अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह गए। अभ्यर्थियों का आरोप था कि परीक्षा के लिए 9 बजे निर्धारित समय पर पहुंचने के बावजूद संस्थान के मुख्य गेट पर ताला लगा था, जिसके कारण वे समय पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सके। बाद में जब वे परिसर में पहुंचे तो उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली। इसको लेकर अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र में विरोध भी जताया।
जानकारी के अनुसार नाइलेट की ओर से आईटीआई बिलासपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे तक केंद्र पर पहुंचना था। कुछ अभ्यर्थियों का कहना था कि वे समय पर पहुंचे थे, लेकिन मुख्य गेट बंद होने से देरी हुई। वहीं, परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों का कहना था कि संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित समय के बाद पहुंचे, जिसके चलते उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं किया जा सका। परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों से मौके पर पहुंचे पर्यवेक्षक ने भी बातचीत की। उन्हें लिखित रूप में कारण देने के लिए कहा गया है, ताकि मामला उच्च अधिकारियों को भेजा जा सके और जल्द दोबारा परीक्षा आयोजित करने पर विचार किया जा सके। इस घटना के कारण दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे कई अभ्यर्थियों को बिना परीक्षा दिए वापस लौटना पड़ा। इस दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर थोड़ी देर के लिए हंगामा भी हुआ। करीब 20 बच्चे यह परीक्षा देने से वंचित रह गए। मौके पर पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद थोड़ा मामला शांत हुआ। पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझाया और हंगामा न करने की सलाह दी, जिसके बाद उच्च अधिकारियों से बातचीत कर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

आईटीआई बिलासपुर के प्रधानाचार्य ओंकार सिंह ने बताया कि बच्चों ने स्वयं स्वीकार किया है कि वे सुबह 9:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पहुंचे थे। इस मामले में उच्च अधिकारियों से बात की है। उन्होंने कहा है कि अभ्यर्थियों से लिखित आवेदन लिया जाए, ताकि उनके लिए जल्द दोबारा परीक्षा आयोजित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें