बिलासपुर। संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को रौड़ा सेक्टर स्थित संत गुरु रविदास मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रधान सीता राम कौंडल ने की। इस दौरान क्रीमी लेयर को लेकर दिए गए निर्णय पर चर्चा की और इस पर चिंता जताई।
प्रधान सीता राम कौंडल ने कहा कि 21 अगस्त को संयुक्त संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त बिलासपुर के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन प्रेषित करेगा।
जिला महामंत्री नंद लाल आचार्य ने कहा कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा समाज को एकजुट करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। उन्होंने सभी सभाओं और उनके पदाधिकारियों से आग्रह किया कि मतभेद भुलाकर एक बैनर तले एकजुट होना शुरू हो जाएं। इस मौके पर पंकज कुमार, विजय कालिया, सरदार बलदेव सिंह, विजय राम पुरी और ओयल पंचायत प्रधान दिनेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद