फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: माता श्री नयना देवी के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पूजा-अर्चना के बाद दिल्ली लाैटे

Sat, 16 May 2026 11:17 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माता के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने श्री नयना देवी में की पूजा-अर्चना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केंद्रीय स्वास्थ्य एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माता के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर पुजारी वर्ग तथा मंदिर न्यास से जुड़े लोगों ने पार्किंग स्थल पर केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे मंदिर परिसर पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विशेष पूजा संपन्न करवाई गई।

विज्ञापन


जेपी नड्डा के दौरे को लेकर मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। उनके आगमन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु भी मौजूद रहे। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। इस अवसर पर जेपी नड्डा ने कहा कि माता रानी की कृपा से पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा ने जीत दर्ज की है। इसके बाद नड्डा वापस दिल्ली चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें