फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के आदी और अपराधी के बीच फर्क समझें : धर्माणी

विज्ञापन
घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान के तहत घुमारवीं क्षेत्र में लोगों से संवाद करती संस्कार सोसयटी क
विज्ञापन
घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान के तहत पंचायतों में हुआ संवाद
विज्ञापन

संस्कार सोसायटी घुमारवीं ने चलाया अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। संस्कार सोसायटी घुमारवीं की ओर से चलाए जा रहे घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान के तहत रविवार को संस्था की टीम ने क्षेत्र की पंचायतों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान टीम करलोटी, पपलाह, पलासला, छत, संड़यार, कपाहड़ा तथा कोटलु ब्रह्मणा सहित सात पंचायतों में पहुंची और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने कहा कि सबसे पहले हमें नशे के आदी और अपराधी के बीच फर्क समझना होगा। जो युवा इस नशे की चपेट में आ चुके हैं, उन्हें सजा नहीं बल्कि संवाद, मार्गदर्शन और सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से सही रास्ते पर लाना समाज, मां-बाप और अभिभावकों की जिम्मेदारी है। वहीं, इस जहर को समाज में फैलाने वाले अपराधियों के खिलाफ सरकार को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

अभियान के दौरान कहा गया कि चिट्टा आज केवल किसी एक वर्ग या क्षेत्र की समस्या नहीं रह गया है, बल्कि यह घर-घर तक फैल चुकी एक गंभीर सामाजिक आपदा बन चुका है। युवाओं को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए सरकार की योजनाएं और प्रयास आवश्यक हैं। उनसे भी अधिक जरूरी है अभिभावकों की सजगता। जिस उम्र में थोड़ी सी चूक भी बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेल सकती है, उस उम्र में माता-पिता की भूमिका सबसे अहम हो जाती है।
विज्ञापन

धर्माणी ने कहा कि देश और प्रदेश में चिट्टा नशे के खिलाफ कानून मौजूद हैं। सरकार व पुलिस प्रशासन अपनी भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन केवल कानून और कार्रवाई से इस बुराई को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता। जब तक समाज खुद पहरेदार नहीं बनेगा, तब तक नशे का यह जहर नई पीढ़ी तक पहुंचता रहेगा। अभियान के दौरान निर्णय लिया कि इन सभी पंचायतों के समाजसेवियों, वरिष्ठ नागरिकों, महिला मंडलों तथा जागरूक नागरिकों को मिलाकर एक संयुक्त कमेटी का गठन किया जाएगा। यह क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नशे के खिलाफ सतत निगरानी रखते हुए जागरूकता अभियान चलाएगी और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना संबंधित विभागों तक पहुंचाएगी। इन कार्यक्रमों में डॉक्टर पुष्पराज शर्मा, उप-प्रधान बिशन दास, प्रधान संदेश शर्मा, प्रवीण, राजेश, विनय शर्मा, उधो राम शास्त्री सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें