सीबीएसई घुमारवीं और सीबीएसई बिलासपुर फाइनल में पहुंचे, बरमाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर ) । पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में शुक्रवार को अंडर-19 जिला मेजर गेम्स टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ संवेदना चैरिटेबल सोसायटी की फाउंडर मेंबर सोनिका शर्मा ने किया। विभिन्न स्कूलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। स्कूल प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
सोनिका शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
बास्केटबॉल के मुकाबलों में पहले मैच में औहर ने चुवाड़ी को 42 अंकों से हराया। दूसरे मुकाबले में आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल बाघा और मरहाणा के बीच मैच हुआ, जिसमें मरहाणा ने 53 अंक बनाए, जबकि बाघा की टीम 10 अंक ही हासिल कर सकी। तीसरे मुकाबले में बरमाणा ने कंदरौर को हराकर जीत दर्ज की।
फुटबॉल के पहले मुकाबले में बरमाणा ने छकोह को 4-1 से हराया। दूसरे मैच में मिनर्वा स्कूल घुमारवीं ने एचपी बोर्ड बिलासपुर को 3-1 से मात दी। इसके बाद सीबीएसई बिलासपुर ने मोरसिंघी को दो गोल से हराया।
सेमीफाइनल में सीबीएसई घुमारवीं ने बरमाणा को तीन गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में सीबीएसई बिलासपुर ने मिनर्वा स्कूल को तीन गोल से हराकर फाइनल में जगह बनाई। तीसरे स्थान के मुकाबले में बरमाणा ने मिनर्वा स्कूल को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। अब फुटबॉल का फाइनल मुकाबला सीबीएसई घुमारवीं और सीबीएसई बिलासपुर के बीच खेला जाएगा।
घुमारवीं के आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान फुटबॉल के मैच में बॉल लेकर आगे बढ़ते खिलाड़ी। सं