फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर के राशन डिपुओं में सरसों के तेल की आपूर्ति पर संशय

Thu, 15 Oct 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टेंडर प्रक्रिया पूरी, सप्लाई ऑर्डर जारी खेप पहुंचने के बाद शुरू होगा वितरण
विज्ञापन

आपूर्ति में देरी हुई तो बाजार से महंगे दाम पर खरीदना पड़ेगा तेल

संवाद न्यूज एजेंसी

जुखाला (बिलासपुर)। जिले के राशन डिपुओं में इस महीने सरसों का तेल मिलेगा या नहीं, इसे लेकर उपभोक्ताओं में संशय बना हुआ है। सरसों के तेल की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं, लेकिन अभी तक तेल की खेप नहीं पहुंची है। ऐसे में जिले के उपभोक्ताओं को डिपुओं में तेल उपलब्ध होने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
यदि समय रहते आपूर्ति शुरू नहीं हुई, तो लोगों को रसोई की जरूरतें पूरी करने के लिए बाजार से अधिक कीमत पर सरसों का तेल खरीदना पड़ सकता है। जिले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के तहत संचालित 252 राशन डिपुओं के माध्यम से करीब 4.12 लाख उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करवाया जाता है। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं, जो हर महीने डिपुओं से मिलने वाले राशन पर निर्भर रहते हैं।
विज्ञापन

डिपुओं में सरसों का तेल भी उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण खाद्य सामग्री है। ऐसे में इसकी आपूर्ति में देरी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर मध्यम और कम आय वाले परिवारों के लिए बाजार से खाद्य तेल खरीदना अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन सकता है।
सितंबर में राशन डिपुओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को सरसों का तेल 160 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध करवाया गया था। अब अक्तूबर में इसकी आपूर्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से उपभोक्ता असमंजस में हैं। यदि इस महीने डिपुओं में तेल नहीं पहुंचता है, तो लोगों को अपनी जरूरत के अनुसार बाजार से खरीदारी करनी पड़ेगी। बाजार में खाद्य तेल की कीमतें डिपुओं की तुलना में अधिक होने के कारण उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर असर पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि तेल की खेप जल्द पहुंचेगी और जिले के डिपुओं में इसका वितरण शुरू हो जाएगा। राशन डिपुओं में जहां सरसों के तेल की आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, वहीं दालों की आपूर्ति जारी है।
विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया पूरी, खेप का इंतजार
सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के सोलन क्षेत्र के एरिया मैनेजर रूपेश शर्मा ने बताया कि सरसों के तेल की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। जैसे ही तेल की खेप पहुंचेगी, उसे डिपुओं के लिए भेज दिया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिल सके। डिपुओं में सरसों के तेल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें