फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ऊना ने मेजबान पलासला को हराकर जीता खिताब

Thu, 15 Jan 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
पलासला में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम। स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन,विजेता किए सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के पलासला में आयोजित 11वीं ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण ओपन कैटेगरी के फाइनल में ऊना (देहला) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान पलासला की टीम को 29-20 के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


दूधिया रोशनी में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऊना की टीम शुरू से ही हावी रही। हालांकि पलासला की टीम ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में 9 अंकों के अंतर से ऊना ने जीत दर्ज की। विजेता टीम ऊना को 10,100 और ट्रॉफी, उपविजेता टीम पलासला को 9,100 और ट्रॉफी दी गई। अंडर-14 लड़कों के फाइनल मुकाबले में पीएसए पलासला ने अपनी हार का बदला लेते हुए देव भूमि बिलासपुर की टीम को 34-25 के स्कोर से शिकस्त दी। विजेता पलासला टीम को 5,100 और ट्रॉफी। उपविजेता बिलासपुर टीम को 4,100 और ट्रॉफी दी गई। प्रयास स्पोर्ट्स एसोसिएशन पलासला द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर की लगभग 20 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर सुसपाल सिंह जम्वाल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे ग्रामीण आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी और भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें