फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: युकां ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिलासपुर में आयोजित हुई जिला स्तरीय बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। युवा कांग्रेस बिलासपुर की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन वीरवार को इंदिरा भवन बिलासपुर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा ने की। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और चर्चा की।
विज्ञापन

प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रजनीश मेहता ने कहा कि युवाओं की आगामी लोकसभा चुनावों में अहम भूमिका रहेगी। युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने के लिए प्रयत्न किए जा रहे हैं। ओपी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। मार्च तक 20 हजार युवाओं को सरकारी क्षेत्र में रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता रहेगी। इसके बाद आशीष ठाकुर ने कहा कि जो मुहिम भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो पूरे देश में चलाई जा रही है उसमें जिला बिलासपुर के युवाओं को जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका लाभ आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिलेगा। इस तरह की महत्वाकांक्षी योजनाएं प्रदेश सरकार के मुखिया सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा चलाई जा रही है चाहे वह 680 करोड़ की स्टार्टअप योजना की बात हो, चाहे युवाओं को रोजगार की बात हो। कांग्रेस पार्टी चारों लोकसभा की सीटें जीतकर परचम लहराएगी। इस मौके पर ज्वाला चौहान, जिला उपाध्यक्ष पंकज राणा, जिला युकां महासचिव नरेश कुमार, कार्तिक चंदेल, कमल किशोर, संतोष कुमार, जतिन ठाकुर, अनुपम ठाकुर, श्री नयना देवी जी युकां अध्यक्ष कुलवीर भड़ो, झंडूता अध्यक्ष कपिल गौतम, घुमारवीं अध्यक्ष राहुल ठाकुर, सदर उपाध्यक्ष लोहित हंस, शहरी युकां अध्यक्ष वसीम मूसा, महासचिव गौरव शर्मा, रविंद्र कुमार, महेंद्र सिंह और निशांत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें