फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: यूको बैंक ने मनाया 82वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
- एडीसी डॉ. निधि ने की बैंक के कार्यों की सराहना
विज्ञापन

-जिले में में यूको बैंक की चल रहीं 14 शाखाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। यूको बैंक के 82वें स्थापना दिवस पर यूको बैंक बिलासपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीसी बिलासपुर डॉ. निधि पटेल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

निधि पटेल ने कहा कि बैंक जिले में ग्राहकों की सेवा के लिए तत्पर है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जिले में घर-घर तक पहुंचाने में निरंतर प्रयासरत है। बैंक ने जिले में डिपॉजिट और ऋण क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर जिला प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 6 जनवरी 1943 को स्वर्गीय घनश्याम दास बिरला ने बैंक की स्थापना की थी। उन्होंने बैंक की स्थापना से लेकर अब तक बैंक की गतिविधियों और देश की उन्नति में आम जनता को विभिन्न क्षेत्रों में की गई सहायता से अवगत कराया। बैंक द्वारा दी जा रही उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के बारे में एडीसी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले में बैंक की 14 शाखाएं हैं। इसके तहत दो लाख ग्राहकों को सेवा प्रदान की जा रही है। जिले में कुल 1668 करोड़ का डिपॉजिट और ऋण राशि ग्राहक सेवा में सम्मिलित है। जिले में एक अग्रणी बैंक प्रबंधक कार्यालय और साल 2010 से यूको आरएसईटीआई (ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान) कार्यरत हैं। इसमें अभी तक करीब छह हजार विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। आरसेटी का अपना नया भवन बनकर तैयार है। इसमें हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध है। इस मौके पर एमआर भारद्वाज निदेशक यूको आरसेटी बिलासपुर, अमित मेहरा मुख्य प्रबंधक, सतीश सुमन शर्मा वरिष्ठ प्रबंधक और बीडी सांख्यान सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें