बरमाणा पुलिस को नाकाबंदी के दौरान मिली सफलता
कोर्ट ने दोनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने 837.22 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने यातायात जांच के लिए बड़ोटा जट्टां में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान बरमाणा की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में दो युवक सवार थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की, जिस पर वह घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के अंदर रखे एक बैग से 837.22 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपियों की पहचान भरत कुमार (25) निवासी गांव टपनाली डाकघर गाड़ागुशैणी तहसील बाली चौकी और लेख राज (19) निवासी गांव वाखली डाकघर सरोआ तहसील चच्योट मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का नशे के खिलाफ चलाया अभियान जारी रहेगा और नशा तस्करों पर कार्रवाई होगी।