फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 23.65 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

Mon, 19 Jan 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाकाबंदी के दौरान भराड़ी पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, कार्रवाई जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 23.65 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। भराड़ी क्षेत्र में अब तक पकड़ी गई यह चिट्टे की सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बाहरी राज्य से चिट्टे की बड़ी खेप इस क्षेत्र में लाई जा रही है। इस सूचना के बाद भराड़ी पुलिस ने रविवार रात से ही बाडा दा घाट चौक के पास सलोंह की ओर जाने वाले रास्ते पर विशेष नाका लगाया। पुलिस टीम करीब आठ घंटे तक सतर्कता के साथ निगरानी करती रही। सोमवार सुबह एक कार नाके की ओर आई, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। शक के आधार पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। जांच के दौरान जब चालक सीट के पास की विंडिंग (अंदरूनी पैनल) को हटाया गया, तो कार की छत के पास छुपाकर रखा गया चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और कार को जब्त कर लिया। आरोपियों की पहचान पंकज ठाकुर और विशाल ठाकुर निवासी गांव भदरेट डाकघर भपराल घुमारवीं के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों युवक पंजाब से यह चिट्टा लेकर आए थे और इसे स्थानीय स्तर पर वितरित करने की योजना थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इनके साथ इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है तथा यह खेप कहां-कहां पहुंचाई जानी थी। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें