मल्यावर संपर्क मार्ग के पास एसडीटी ने की कार्रवाई, घुमारवीं थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) बिलासपुर ने फोरलेन पर मल्यावर संपर्क मार्ग के पास दो युवकों को 10.61 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, एसडीटी की टीम ने संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान जांच के लिए रोके गए दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 10.61 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान शुभम द्विवेदी निवासी गांव एवं डाकघर बग्गी, तहसील बल्ह और रोहित वर्मा निवासी दरबाथू, बग्गी, डाकघर लुहारा, तहसील बल्ह,जिला मंडी के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लाए थे और इसकी आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है।