फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं के चैहड़ में चिट्टे के साथ दो युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने चैहड़ में गश्त के दौरान दो युवकों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 व 29 के तहत 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना घुमारवीं प्रभारी राकेश राय अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। पुलिस की टीम जब चैहड़ के समीप पहुंची तब आईपीएच चौक की तरफ से एक कार तेज रफ्तार से आई। इस कार को सुनील कुमार निवासी चैहड़ चला रहा था। मामले के आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थ रखने का मामला दर्ज है। पुलिस की टीम को शक हुआ कि इनके पास मादक पदार्थ बरामद हो सकता है। पुलिस की टीम ने अपनी गाड़ी को मोड़ा और उस कार का पीछा किया। कार चालक सुनील कुमार ने मतवाणा के समीप एक फैक्ट्री के बाहर शैड में कार को खड़ा कर दिया। पुलिस के पहुंचते ही सुनील कुमार ने हाथ में ली हुई किसी वस्तु को झाड़ियों की तरफ फेंक दिया। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच कर झाड़ियों में फेंकी गई वस्तु को तलाश किया। टीम को नाली के बीच एक रैपर से नौ ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस की टीम ने मामले के आरोपी सुनील कुमार तथा संदीप निवासी गांव टिकरी को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें