फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नयनादेवी में दो हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
-करवाचौथ व्रत के चलते कम हुई श्रद्धालुओं की संख्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। शक्तिपीठ नयनादेवी में रविवार को करीब दो हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। करवाचौथ व्रत के चलते श्रद्धालु काफी कम संख्या में मां के दर्शनों के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ में आहुतियां डालीं और परिवार की सुख-शांति के लिए कामना की।
विज्ञापन

मंदिर के द्वार सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु हिमाचल के बाहरी राज्यों से भी पहुंचे। रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालु नयना देवी में दर्शनों के लिए पहुंचते हैं, लेकिन व्रत के चलते इस रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। इस कारण स्थानीय दुकानदारों के व्यापार पर भी असर पड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने जत्थों में श्रद्धालुओं को माता के दर्शनों के लिए भेजा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने उचित प्रबंध किए थे। कतार में ही श्रद्धालुओं को माताजी के दर्शन के लिए भेजा गया। श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। हवन-यज्ञ करके अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने बड़े ही आराम से कतार माता जी के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें