फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बिलासपुर के घुमारवीं में सीर खड्ड पुल से कूदीं 10वीं की दो छात्राएं, एक की मौत; दूसरी लापता

Mon, 16 Nov 2026 09:16 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।

सार

सुंदरनगर में परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकलीं बरमाणा क्षेत्र की दो सहेलियों ने रविवार शाम घुमारवीं में सीर खड्ड पुल से छलांग लगा दी। हादसे में 14 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय दूसरी छात्रा का पता नहीं चल पाया। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

विज्ञापन
घुमारवीं में दो छात्राओं ने पुल से लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुंदरनगर में परीक्षा देने की बात कहकर शनिवार सुबह घर से निकलीं बरमाणा क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों ने रविवार शाम घुमारवीं में सीर खड्ड पुल से छलांग लगा दी। इसमें एक नाबालिग (14) की मौत हो गई, दूसरी का तक कोई सुराग नहीं मिल पाया था। दोनों दसवीं कक्षा की छात्राएं और सहेलियां थी।

विज्ञापन


लापता नाबालिग (15) प्रवासी परिवार की बेटी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सीर खड्ड में तलाशी अभियान शुरू करवाया। काफी मशक्कत के बाद एक नाबालिग का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरी की तलाश जारी रही। घटना का पता मलोट गांव के एक व्यक्ति की बेटी की नजर पड़ने पर चला। बताया जा रहा है कि वह अपने पिता के साथ गाड़ी में घुमारवीं से घर लौट रही थी। उसने दोनों नाबालिगों को पुल से छलांग लगाते देखा। पुलिस को सूचना दी। इनमें से एक ननिहाल में रहती थी, जबकि दूसरी उसकी सहेली थी।

शनिवार सुबह वे सुंदरनगर में परीक्षा देने की बात कहकर निकली थीं। बताया जा रहा है कि एक नाबालिग ने अपने नाना से 200 रुपये भी लिए थे। उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। एक नाबालिग के नाना ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि दोनों घुमारवीं में हैं। उन्होंने दो युवकों को भेजा, जिससे दोनों को समझाकर  घर लाया जा सके। युवकों के घुमारवीं पहुंचने से पहले दोनों के पुल से छलांग लगाने की घटना हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि हफ्ता पहले स्कूल से बरोट वैली गए टूअर में ये छात्राएं भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने सीर खड्ड में क्यों छलांग लगाई फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। - अभिषेक धीमान, एसपी बिलासपुर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें