फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार पीड़ित महिला और एक वृद्व किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खजुरिया/बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अहरो में एक कबाड़ कारोबारी की बुखार पीड़ित पत्नी की बरेली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई तथा गांव के ही एक बुजुर्ग किसान की भी बुखार से मौत हो गई। ग्रामीणों ने इससे पहले भी छह लोगों की बुखार से मौत होने की बात कहते हुए स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू जैसे बुखार होने से इनकार किया है तथा सोमवार को गांव में कैंप लगाकर मरीजों का उपचार करने की बात कही है।
विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अहरो निवासी कबाड़ का कारोबार करने वाले राशिद अली के अनुसार उनकी पत्नी फरजाना 25 वर्ष को करीब 20 दिन पहले बुखार आया था। वह बरेली के कस्बा शीशगढ़ में अपनी पत्नी का उपचार करा रहे थे। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया था, मगर वह बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। रविवार की सुबह करीब 9:00 फरजाना की बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। राशिद ने बताया कि उनकी पत्नी की करीब एक सप्ताह पूर्व आंखों की रोशनी भी चली गई थी तथा हाथ व पैरों ने भी काम करना बंद कर दिया था। जिसका उपचार चल रहा था। वहीं, ग्राम के ही ज्ञान सिंह मौर्य 60 की रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे उनके घर में ही मृत्यु हो गई। ज्ञान सिंह के पुत्र कैलाश व राजू ने बताया कि उनके पिता को शुगर की भी शिकायत थी और कई दिनों से बुखार आ रहा था। उनके पिता शनिवार की शाम बरेली के एक अस्पताल से दवाई लेकर आए थे, लेकिन आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने महिला को सुपुर्द ए खाक तथा किसान का अंतिम संस्कार कर दिया। जिला पंचायत सदस्य अमरजीत सिंह ढिल्लो, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने भी मृत लोगों के घर पहुंचकर शोक जताया। जिला पंचायत सदस्य का आरोप है कि गांव में तमाम लोग बुखार से पीड़ित हैं, मगर स्वास्थ विभाग उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उनका कहना है कि ग्रामीणों ने उन्हें बताया है कि अब तक छह से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ग्रामीणों ने सभी की मृत्यु बुखार से होना बताया है। उक्त संदर्भ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर अजीज हसन अंसारी ने बताया कि अहरो गांव में एक महिला के बुखार से मृत्यु होने की सूचना उन्हें प्राप्त हुई है। वह सोमवार को गांव पहुंचकर दौरा करने के बाद कैंप भी लगाएंगे और मरीजों का रक्त परीक्षण कराकर उपचार भी करेंगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने शनिवार को भी अहरो गांव में कैंप लगाया था, जिसमें 84 मरीजों के रक्त की जांच की गई थी। मगर, कोई भी व्यक्ति डेंगू से पीड़ित नहीं मिला था। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। उन्होंने बताया कि गांव में डेंगू बुखार का कोई मरीज नहीं है। लोग अफवाह फैला रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि कोई भी व्यक्ति मरीज उनके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराने के लिए नहीं आ रहा है। उन्होंने ग्राम प्रधान पर भी गांव की सफाई व्यवस्था बेहतर न कराने का भी आरोप लगाया। जबकि ग्राम प्रधान नन्ही बेगम का कहना है कि वह गांव में सफाई व्यवस्था को बेहतर ढंग से अंजाम दे रही हैं। पूरे गांव में बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। उनके ही परिवार में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें