फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घायलों को रुद्रपुर के एक अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक ट्रक समेत भाग गया। घटना की रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है।
बरेली के कस्बा शीशगढ़ निवासी रफीक अहमद मजदूरी करते हैं। रविवार की सुबह करीब नौ बजे वह बाइक से अपने घर से नगर स्थित एक रिश्तेदारी में आ रहे थे। उनकी साथ पत्नी शबाना भी थी। बिलासपुर-शीशगढ़ रोड पर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरसखेड़ा की पुलिया के समीप सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक सवार दंपती रोड पर गिरकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। घटना के कुछ समय बाद तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस दौरान घायल दंपती के कुछ परिचित लोग भी रास्ते से गुजरने के दौरान मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायल दंपती को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल भेज दिया। घटना की कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें