फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12.98 ग्राम चरस सहित दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र के पनौल में सुरक्षा शाखा बिलासपुर के मुख्य आरक्षी अनिल कुमार व उसकी टीम ने नाके के दौरान दो युवकों से चरस बरामद की है। पुलिस ने घुमारवीं थाना में एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने पनौल सड़क पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान भगेड़ की तरफ एक कार जिसका नंबर एचपी23ए-4094 था। इसे चालक श्याम पाल पुत्र कृष्ण लाल गांव व डाकखाना अमरपुर चला रहा था। उसके साथ दूसरा व्यक्ति जिसका नाम रविंद्र कुमार पुत्र जगतपाल गांव व डाकखाना अमरपुर बैठा हुआ था। पुलिस ने कार को रोककर चैक किया गया तो चेकिंग के दौरान कार से 12.98 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस थाना घुमारवीं में मुकद्मा एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज कर दिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें