फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में दो नए अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम हुए शुरू

Sun, 21 Jun 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज में दोनों पाठ्यक्रमों के लिए 40-40 सीटें की गई निर्धारित
विज्ञापन

उद्देश्य: विद्यार्थियों के कौशल विकास, रोजगार के अवसरों में वृद्धि करना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय कॉलेज बिलासपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में वाणिज्य संकाय के तहत दो नए पाठ्यक्रम अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम शुरू किए गए है।
विज्ञापन

इसमें पहला पाठ्यक्रम बीकॉम इन बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा और दूसरा बीकॉम इन मानव संसाधन प्रबंधन है। दोनों पाठ्यक्रम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त हैं। दोनों पाठ्यक्रमों में कॉलेज में 40-40 सीटें रखी गई हैं। विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों को पढ़ने के बाद भविष्य में एमकॉम और एमबीए की डिग्री भी प्राप्त कर सकते हैं। यह पाठ्यक्रम कॉलेज में विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं और रोजगार मुखी शिक्षा को ध्यान में रखते हुए शुरू किए गए। दोनों पाठ्यक्रम पहले से चल रहे बीकॉम कोर्स से अलग होंगे और यह तीन वर्षीय डिग्री कार्यक्रम रहेंगे। अब बिलासपुर कॉलेज में इस सत्र से बीकॉम के तीन विकल्प राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति के तहत उपलब्ध रहेंगे। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बताया कि यह दोनों कोर्स जिले में केवल बिलासपुर महाविद्यालय में ही इस सत्र से प्रारंभ किए जा रहे हैं। कॉलेज की वेबसाइट पर दोनों विषयों के फॉर्म उपलब्ध हैं। इन दोनों पाठ्यक्रमों के साथ विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यस्थल का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा। इन पाठ्यक्रमों का उद्योगों और विभिन्न कंपनियों से प्रत्यक्ष जुड़ाव रहेगा। विद्यार्थियों को इसके तहत प्रशिक्षण के साथ-साथ स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन नए पाठ्यक्रमों के शुरू होने से विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। साथ ही इससे विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से इन पाठ्यक्रमों का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस प्रकार के कोर्स से विद्यार्थी न केवल किताबी शिक्षा प्राप्त करेंगे बल्कि साथ ही साथ उन्हें ट्रेनिंग करने और जॉब योग्य बनाने का मौका भी मिलेगा। कॉलेज में इन विषयों के लिए कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें