फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरठीं में डिवाइडर से टकराई कार, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों घायल गंभीर हालत में एम्स बिलासपुर रेफर
विज्ञापन

डिवाइडर और बिजली के खंभे बन रहे हादसों का कारण

संवाद न्यूज एजेंसी,

बरठीं (बिलासपुर) विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बरठीं में बने डिवाइडर और सड़क के बीचोबीच खड़े बिजली के खंभे हादसों को न्योता दे रहे हैं। शुक्रवार को एक हादसा उस समय हुआ, जब शिमला से बाबा बालक नाथ की ओर जा रही कार सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बिजली के खंभे और डिवाइडर के बीच की दूरी बेहद कम होने के कारण कार डिवाइडर से जा टकाराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए। इस दौरान सड़क किनारे खड़े धरोटी निवासी राजेश कुमार कार की चपेट में आ गए। वहीं कार में सवार 55 वर्षीय बीना देवी को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद दोनों को बरठी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। गौरतलब है कि इसी डिवाइडर के कारण तीन माह पहले एक व्यक्ति की जान जा चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन डिवाइडरों से रोजाना कोई न कोई वाहन टकराता है। हाल ही में बरठीं के व्यापारियों ने सरकार से इन डिवाइडरों और बीचोबीच खड़े बिजली के खंभों को हटाने की मांग की थी। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन और विभागों की लापरवाही के कारण यह सड़क दुर्घटनाओं का केंद्र बन चुकी है। शुक्रवार के हादसे में एक अन्य कार भी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि गनीमत रही कि उसमें कोई मौजूद नहीं था। स्थानीय व्यापारियों राज कुमार कौशल, संजीव कुमार, रिशु डोगरा, दिनेश कौशल, पंकज कुमार, अश्वनी कुमार, आशीष कुमार ने मांग उठाई है कि सड़क के बीच से बिजली के खंभे और डिवाइडर तुरंत हटाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें