बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है, वहीं कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव मामले 424 हो गए हैं। वहीं, 59 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में शुक्रवार को कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई है। इनमें धाट से 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, कुठेड़ा से 65 वर्षीय व्यक्ति की नेरचौक में मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि जिले में शुक्रवार को रैपिड़ एंटिजन टेस्टिंग से 1500 सैंपल लिए गए, जिनमें से 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैपलों में से 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें त्यून खास से 58 वर्षीय, नोग से 30 वर्षीय, चमलोग से 2, 27 वर्षीय, देहरा से 32 वर्षीय, डुमैहर से 56 वर्षीय, बछड़ी से 37, 74 वर्षीय, सरनु से 93 वर्षीय, बथोह से 33 वर्षीय, बेनला से 1 वर्षीय, रौड़ा सेक्टर बिलासपुर से 21 वर्षीय, भगेड़ से 83, 32, 28 वर्षीय, घुमाणी से 32 वर्षीय, पंजैल खुरड़ से 60 वर्षीय, धलोह से 55 वर्षीय, लहेड़ा से 43 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।