फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: गाड़ी से पास लेने को लेकर दो युवकों से मारपीट, आरोपियों ने डंडों से किया हमला

Wed, 14 May 2025 03:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

बिलासपुर जिले के घुमारवीं के पनोह में सड़क पर गाड़ी को पास देने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। 
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं के पनोह में सड़क पर गाड़ी को पास देने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में कुछ लोगों ने दो युवकों के साथ जमकर मारपीट की। घुमारवीं थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मृत्युंजय चंदेल निवासी गांव पनोह जिला बिलासपुर ने बताया है कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे प्रांशु और सूर्या चंदेल के साथ पनोह स्थित एक ढाबा में खाना खाया। इसके बाद घर जाने के लिए पनोह से घुमारवीं की ओर अपनी कार में चल पड़े। पनोह के पास ही सामने से एक बोलेरो गाड़ी आई। तंग मार्ग पर पास लेते को लेकर विवाद शुरू हुआ।

विज्ञापन


इस दाैरान दूसरी गाड़ी में करीब पांच लोग थे। उन्होंने युवक को गाड़ी से बाहर खींचा और डंडे से सिर पर वार कर दिया। इसके बाद वह अपनी बोलेरो गाड़ी में भाग गए।  पहचान करने के लिए युवक भी उनकी गाड़ी के पीछे अपनी कार में चल पड़े। भगेड़ के पास  बोलेरो सवार लोगों ने कार को फिर रोका। इसके बाद उसे और सूर्या को बाहर निकालकर मारपीट की। प्राशु गाड़ी में बैठा था । किसी तरह मौके से दो युवक तो गाड़ी में निकल गए। जबकि सूर्या चंदेल से आरोपी मौके पर मारपीट करते रहे। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें