हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर थाना सदर की टीम ने सोमवार रात को फोरलेन पर बाइक सवार दो युवकों को 9.25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस की टीम फोरलेन पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मंडी भराड़ी के पास नाकाबंदी कर रखी थी और वाहनों की जांच की जा रही थी। पुलिस ने किरतपुर की ओर से आ रही एक बाइक को जांच के लिए रोका।
बाइक पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। इस दौरान दोनों घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने बाइक और युवकों की तलाशी शुरू की। तलाशी में बाइक की सीट के नीचे 9.25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान रवि कुमार (28) निवासी गांव कठयाल डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह मंडी और सुखदेव (28) निवासी गांव घट्टा डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह मंडी के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।