बिलासपुर। बरमाणा थाना पुलिस ने 2.66 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
वीरवार को पुलिस टीम डैहर-सलनू सड़क पर गश्त कर रही थी। सड़क किनारे झाड़ियों में छुपकर बैठे दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। एक युवक ने जेब से पुड़िया निकालकर झाड़ियों में फेंक दी। दोनों युवकों को पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया और पुड़िया को ढूंढा, जिसमें 2.66 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपियों की पहचान संजीव कुमार निवासी निवासी गांव बरमाणा और विवेक कुमार निवासी गांव बलोह डाकघर धौणकोठी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।