थाना तलाई के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गांव में एक महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था।
इसमें आरोपी ने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर कथित तौर पर अपनी ही भाभी पर बुरी तरह से हमला कर दिया। इस मारपीट में महिला को 28 टांके लगे हैं और वह अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में पत्नी-पत्नी को गिरफ्तार उनके खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
डीएसपी अंजनी जसवाल ने बताया कि 25 जनवरी को रणवीर सिंह की पत्नी लीलावती के साथ मारपीट हुई थी। इस घटना में लीलावती को 28 टांके लगाए गए थे।
इसकी रिपोर्ट आने के बाद आरोपी पति, पत्नी और उसके बेटे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के अनुसार 307, 452, 323, 324, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में सोमवार को पुलिस ने कमल सिंह और उसकी पत्नी व्यासां देवी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनके बेटे की तलाश की जा रही है।
डीएसपी के साथ मामले की जांच के लिए तलाई एसएचओ प्रेम सिंह, तफतीशी योगेश शर्मा सहित आधा दर्जन पुलिस कर्मी थे। लीलावती की हालत गंभीर बनी हुई है उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि लीलावती अपने घर पर काम कर रही थी।
इसी दौरान उनका जेठ वहां अपनी पत्नी और बेटे के साथ आया और मारपीट शुरू कर दी। उनके अनुसार मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मारपीट करने वालों को गिरफ्तार किया गया है।