फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: बिलासपुर में अफ्रीकी नागरिक सहित दो आरोपी 298.67gm चरस के साथ गिरफ्तार, मोहाली में रहते थे दोनों

Sun, 02 Mar 2025 08:00 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम ने अफ्रीका महाद्वीप के नागरिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से 298.67 ग्राम चरस बरामद किया है। 
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम ने 298.67 ग्राम चरस के साथ अफ्रीका महाद्वीप के मोजांबिक देश के नागरिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए घुमारवीं पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विशेष टीम ने रविवार को किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा के पास नाका लगाया था। इसी बीच सुंदरनगर की ओर से आ रही पंजाब नंबर की एक कार को रोका गया। कार की तलाशी ली गई तो 298.67 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान रिदम बिष्ट निवासी सेक्टर 66 मोहाली पंजाब और सर्जियो लैम्पायेव नंबुराते जूनियर निवासी मोजांबिक के रूप में हुई है। 

मोजांबिक नागरिक मोहाली के सेक्टर नंबर 79 स्थित हाउसफीड कॉम्प्लेक्स में किराए के कमरे में रहता है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आरोपियों के अपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है। आगामी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें