फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा डालने में बसपा समर्थित प्रत्याशी समेत बीस फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। मतदान के दिन ग्राम कोठाजागीर में हुए बवाल के बाद पुलिस ने कोराना महामारी व सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में जिला पंचायत वार्ड चार के बसपा समर्थित प्रत्याशी किशोरी लाल प्रजापति समेत बीस लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन

गुरुवार को मतदान के दिन ग्राम कोठाजागीर में रोड किनारे कुछ लोगों की भीड़ थी। फर्जी मतदान की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। लोगों का आरोप था कि पुलिस ने लोगों को गलियों में दौड़ा दौड़ाकर मारा पीटा था और कुर्सियां भी तोड़ी थीं। उन्होंने पुलिस की मारपीट में एक युवक के घायल होने का भी आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। ग्रामीणों के प्रदर्शन की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह यादव ने बताया कि कोविड अधिनियम का उल्लंघन कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के उद्देश्य से सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि आरोपों में दरोगा सुबोध कुमार ने ग्राम निवासी जिला पंचायत वार्ड चार के बसपा समर्थित प्रत्याशी किशोरी लाल प्रजापति, विनोद कुमार, अरविंद कुमार, लाल सिंह, सत्यवीर आदि समेत करीब बीस लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है। मामले की जांच की जा रही है। जबकि, बसपा समर्थित प्रत्याशी का कहना है कि पुलिस ने राजनीति दबाव में उनके खिलाफ कार्रवाई की है, जबकि उनकी व किसी ग्रामीण की कोई भी गलती नहीं थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने ही ग्रामीणों के साथ खुलेआम तो अत्याचार किए थे, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, उसके आधार पर जांच की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वह मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें