बिलासपुर। बिलासपुर में शुक्रवार को दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर से कोरोना टेस्ट के लिए 88 सैंपल लिए थे। जिसमें 16 टेस्ट आरटी पीसीआर और 72 रैपिड एंटीजन से किए गए।
सीएमओ डॉक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण की दर 2.2 प्रतिशत पाई गई। वहीं जिले में वर्तमान में कोरोना के 12 मामले सक्रिय हैं। सभी होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। अभी तक जिले में 483135 सैंपल के टेस्ट हो चुके हैं। इनमें 19856 स्वस्थ हुए हैं। जबकि जिले में कोरोना से 98 लोगों की मौत हो चुकी है।