बिलासपुर के भटेर पहुंचे नौसेना कैड्टस। संवाद
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। नेवल यूनिट द्वारा आयोजित नौकायन अभियान जलतरंग के आठवें दिन नौसेना कैडेट्स गोविंद सागर झील में नौकायन करते हुए भटेर पहुंचे। वहां उन्होंने पहाड़ी पर कैंपिंग की।
कमान अधिकारी कैप्टन राकेश ढल ने बताया कि यह पहाड़ी पानी के बीचों बीच है। वहां कैडेट्स ने टेंट लगाए। गर्ल्स कैडेट्स ने सभी के लिए दोपहर का भोजन तैयार किया। इस एडवेंचर एक्टिविटी से कैडेट्स का मनोबल और उत्साह भी बढ़ा है। इस अभियान में एएनओ श्रवण कुमार, पीआई स्टाफ नीतीश राजभर, चीफ इंस्ट्रक्टर भूषण, राजेश, उदित, संजीव, अनिल, सीटीओ तनिषा, नर्सिंग असिस्टेंट अमित, एसएमआई अमित, लाइफ गार्ड रवनीत, चालक सोहन और क्षेत्रीय की स्वास्थ्य विभाग टीम भी मौजूद रही।