- बरमाणा के जामला में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा थाना क्षेत्र के जामला में ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जामला में एक चालक नीचे उतर कर अपने ट्रक की जांच कर रहा था। इसी बीच ट्रक पीछे की ओर चलना शुरू हो गया और एक मकान से टकरा गया। हादसे के दौरान ट्रक में एक अन्य व्यक्ति भी बैठा। हादसे में चालक और अंदर बैठे व्यक्ति को चोट आई हैं। घायलों की पहचान सारज निवासी जिला फिरोजपुर पंजाब और सोनू निवासी जनता नगर फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।