फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तृप्ता ठाकुर महिला कांग्रेस की बनीं कार्यकारी अध्यक्ष

Thu, 30 Apr 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
तृप्ता ठाकुर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लेते हुए तृप्ता कुमारी ठाकुर को प्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

तृप्ता ठाकुर वर्तमान में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं और अब वे नई जिम्मेदारी के साथ प्रदेश संगठन की कमान भी संभालेंगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उनकी यह नियुक्ति नए अध्यक्ष की अंतिम घोषणा तक प्रभावी रहेगी। बिलासपुर जिले के सदर तहसील के गांव बरोग की रहने वाली तृप्ता ठाकुर लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके अनुभव और संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें