फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: त्रिलोक ने पशु औषधालय, जंजघर का किया लोकार्पण

विज्ञापन
बैरी रजादियां पंचायत में जंज घर का लोकार्पण करते विधायक त्रिलोक जमवाल व अन्य। स्रोत: भाजपा
विज्ञापन
बैरी रजादियां में कार्यक्रमों के आयोजन में मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

विधायक बोले, सरकार भाजपा विधायकों के क्षेत्रों से कर रही सौतेला व्यवहार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र की बैरी रजादियां पंचायत में कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर जगह की कमी नहीं खलेगी। पंचायत में बने जंजघर की दूसरी मंजिल का निर्माण हो चुका है। करीब तीन लाख रुपये से तैयार मंजिल का रविवार को सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने उद्घाटन किया। इसके साथ उन्होंने पंचायत में ही पांच लाख रुपये की लागत से बने पशु औषधालय का भी लोकार्पण किया।
जमवाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार भाजपा विधायकों के क्षेत्रों से सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मदद से चल रहे विकास कार्यों में रोड़े अटकाए जा रहे हैं। एक ओर सरकार वित्तीय संकट का रोना रोती है, वहीं दूसरी ओर सरकारी खजाना चहेतों पर पानी की तरह बहाया जा रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। अब तो सरकार ने विधायक क्षेत्रीय विकास निधि पर भी अघोषित रोक लगा दी है, जिससे कई विकास कार्य ठप पड़ गए हैं।
विज्ञापन

जमवाल ने सवाल उठाया कि जब सरकार हजारों शिक्षण संस्थान बंद कर सकती थी, तो उन्हीं स्कूलों में स्थित मतदान केंद्रों पर चुनाव क्यों नहीं करवा सकती? जमवाल ने दावा किया कि कांग्रेस को पंचायत चुनावों में अपनी हार साफ दिखाई दे रही है, इसी वजह से वह बहानेबाजी कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार चाहे कितने भी हथकंडे अपनाए, जनता सब जानती है और समय आने पर उसे इसका जवाब देगी। इस मौके पर पंचायत प्रधान निशा चंदेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें