फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डाइट जुखाला में गूंजे आजाद और तिलक के आदर्श, प्रशिक्षुओं को राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, नशा मुक्ति पर रखे विचार
विज्ञापन

संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रमाण पत्र वितरित, प्रियंका शर्मा जिला स्तर पर रहीं प्रथम
प्रधानाचार्य बोले- शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। डाइट जुखाला में वीरवार को अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के जीवन और विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताते हुए प्रशिक्षु शिक्षकों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। भारतीय संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक दायित्वों के निर्वहन और राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ उपनिदेशक शिक्षा एवं गुणवत्ता निशा गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि समाज और राष्ट्र के चरित्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से भारतीय संस्कृति और साहित्य से जुड़ने तथा नैतिक एवं मानवीय मूल्यों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। संस्थान के प्रवक्ता राकेश ठाकुर ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के स्वराज, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और निष्क्रिय प्रतिरोध के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के साहस, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। इस दौरान प्रशिक्षणार्थी चांदनी और रितु ने भारतीय संस्कृति, नारी सशक्तिकरण, नशा निवारण और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों को अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रियंका शर्मा को प्रमाण पत्र के साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में उपनिदेशक निशा गुप्ता ने प्रशिक्षुओं से सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाने, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा, दिग्विजय मल्होत्रा, नीलम शर्मा, सोमदत्त कालिया, रीता ठाकुर, रविंदर ठाकुर, अनिल कुमार, चंद्रकांत, विजय कुमार, अतुल शर्मा सहित संस्थान के शिक्षक एवं करीब 80 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें