फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राज्य स्तरीय अंडर-14 बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए कल होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ी मंडी के पड्डल मैदान में 24 से 26 जुलाई तक होने वाली स्पर्धा में लेंगे भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर जिला टीम के चयन को लेकर ट्रायल 20 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। चयनित खिलाड़ी मंडी के पड्डल मैदान में 24 से 26 जुलाई तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। बिलासपुर बास्केटबाल संघ के प्रधान डॉ. प्रवीण रनौत ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पहली जनवरी 2013 के बाद जन्मे छात्र और छात्राएं खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। ट्रायल के लिए चयन समिति में अश्वनी कुमार, राजकुमार राठौर, प्रेम कुमार, राजेंद्र जरोड़ा और अशोक कुमार शामिल रहेंगे। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर घुमारवीं और दधोल में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें