फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिवा स्कूल में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण

विज्ञापन
शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में आयोजित सीबीएसई के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक व अन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पंचकूला के मार्गदर्शन में आयोजित दो दिवसीय लर्निंग आउटकम एंड पैडागॉजीज विषय पर क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों, विद्यार्थी केंद्रित शिक्षण, दक्षता आधारित शिक्षा और प्रभावी मूल्यांकन तकनीकों की जानकारी दी गई। सीबीएसई की संसाधन व्यक्ति मोनिका मल्होत्रा और पूजा सिंह ने गतिविधियों व व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों के विकास और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में सहायक हैं। प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा और कार्यकारी निदेशक आयुष शर्मा ने भी शिक्षकों के निरंतर प्रशिक्षण को जरूरी बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें