फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दभोटा में 7 मई को होंगे राष्ट्रीय बीच कबड्डी प्रतियोगिता के ट्रायल

Sun, 04 May 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राष्ट्रीय बीच कबड्डी प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की महिला और पुरुष टीम के लिए 7 मई को दभोटा में ट्रायल होंगे। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि 7 मई नालागढ़ में स्थित कोहिनूर अकादमी दभोटा में यह ट्रायल होंगे। इस बार 12वीं राष्ट्रीय महिला और पुरुष बीच कबड्डी मांगीनापुड़ी बीच मछलीपट्टनम आंध्र प्रदेश में 15 से 18 मई तक होगी। सुबह 9 बजे से कोहिनूर अकादमी दभोटा में ट्रायल शुरू होंगे। इसमें महिला वर्ग के लिए भार सीमा 75 किलोग्राम और पुरुष वर्ग के लिए 85 किलोग्राम रखी गई है। खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड और एक फोटो लाना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें