फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खेलो इंडिया सेंटर में प्रवेश के लिए ट्रायल शुरू, 300 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
बिलासपुर में ट्रायल के लिए पहुंचे खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बिलासपुर में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और जूडो के लिए पहले दिन हुई लड़कों की चयन प्रक्रिया
विज्ञापन

आज लड़कियों के होंगे ट्रायल, प्रदेश भर से पहुंचे खिलाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश युवा सेवा एवं खेल विभाग के खेल छात्रावास उत्कृष्टता केंद्र बिलासपुर में खेलो इंडिया सेंटर और राज्य स्तरीय खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए दो दिवसीय ट्रायल वीरवार से शुरू हो गए। पहले दिन एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और जूडो में लड़कों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों की टीम ने खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, फिटनेस, तकनीकी कौशल और खेल उपलब्धियों का निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया। ट्रायल के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर एवं जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी (मुख्यालय) अनुराग वर्मा ने बताया कि खेलो इंडिया योजना के तहत बिलासपुर में राज्य स्तरीय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संचालित किया जा रहा है, जहां एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और जूडो में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इन तीनों खेलों में कुल 90 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। 17 जुलाई को लड़कियों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। वर्तमान भर्ती प्रक्रिया में एथलेटिक्स में 12 लड़कों और 7 लड़कियों, जूडो में 9 लड़कों और 9 लड़कियों तथा बॉक्सिंग में 9 लड़कों और 9 लड़कियों के चयन किए जाएंगे। अनुराग वर्मा ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुसार की जा रही है। उन्होंने युवाओं से खेलों में सक्रिय भागीदारी करने और नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य का माध्यम हैं।

बिलासपुर में ट्रायल के लिए पहुंचे खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें