फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक लाइटों पर दौड़ेंगी बिलासपुर में गाड़ियां

Sun, 28 Feb 2016 06:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिलासपुर चौक सड़क में लगाई गई ट्रैफिक लाइटों का रविवार को ट्रायल किया गया। अब सोमवार को भी शहर की यातायात व्यवस्था ट्रैफिक लाइटों पर दौड़ेगा।
विज्ञापन


इसके तहत नेशनल हाइवे पर बिलासपुर के मुख्य बस अड्डे की ओर जाने वाले वाहनों को ग्रीन लाइट 30 सेकेंड मिलेगी। जबकि एनएच पर ही बस अड्डे की ओर से आने वाले वाहनों के लिए ग्रीन लाइट 45 सेकेंड मिलेगी।

जबकि गुरुद्वारा मार्केट की ओर से आने वाले वाहनों को 30 सेकेंड तक ग्रीन लाइट मिलेगी। ट्रैफिक लाइटों में की गई टाइमिंग रविवार को छुट्टी के दिन सही रही। लेकिन, सोमवार को वर्किंग डे पर इसकी असली परीक्षा होगी।
विज्ञापन


पुलिस के आला अधिकारियों ने रविवार को कॉलेज चौक पर लगाई गई ट्रैफिक लाइटों की टाइमिंग का निरीक्षण किया। रविवार को एसपी राहुल नाथ के नेतृत्व में एएसपी मनमोहन सिंह और डीएसपी मुख्यालय सुरेंद्र कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।

सूत्रों के मुताबिक बिलासपुर कॉलेज चौक पर लगी  ट्रैफिक लाइट की टाइमिंग को लेकर पिछले कई दिनों से माथा पच्ची चली रही है। कुछ दिनों के लिए ट्रैफिक लाइटें बंद भी कर दी गई थी। लेकिन, रविवार को दोबारा ट्रैफिक लाइटों की टाइमिंग को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों ने इसका निरीक्षण किया।

एसपी के नेतृत्व में कॉलेज चौक पर लगाई गई ट्रैफिक लाइटों की टाइमिंग का निरीक्षण किया गया। रविवार को ट्रैफिक लाइटों की टाइमिंग से यातायात में कोई दिक्कत नहीं हुई। ट्रैफिक लाइटों की टाइमिंग से यातायात में कोई रुकावट न हो, इसके लिए सोमवार को दोबारा इस पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार, डीएसपी जिला मुख्यालय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें