तकलेच में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण। स्रोत : जागरूक पाठक
रामपुर बुशहर।
भारतीय जनता पार्टी ग्राम केंद्र तकलेच ने सोमवार को मां के नाम एक पेड़ अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल रामपुर के अध्यक्ष नरेश चौहान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। नरेश चौहान की अध्यक्षता में 25 कार्यकर्ताओं ने करीब 100 पौधे रोपे। इस दौरान तकलेच स्थित पार्क की सफाई भी गई और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा मंडल रामपुर के उपाध्यक्ष चेतन पाकला, मंडल सचिव कपिल जगटू, ग्राम केंद्र अध्यक्ष धर्मपाल कायथ, तकलेच पंचायत के उपप्रधान मंगतराम, अनुसूचित जाति जिला उपाध्यक्ष नंदलाल बुशहरी, जिला किसान मोर्चा महामंत्री गुमान कायथ, डिंपल और मदन बुशहरी सहित कई अन्य मौजूद रहे।