बिलासपुर। प्रशिक्षण आवश्यकता विश्लेषण (टीएनए) को लेकर सोमवार को प्रधानाचार्यों की वर्चुअल बैठक हुई। इसमें जिले के 82 प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता उपनिदेशक स्कूल शिक्षा गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा निशा गुप्ता ने की।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की वास्तविक प्रशिक्षण जरूरतों की पहचान कर उसी के अनुरूप प्रशिक्षण देना शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए जरूरी है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों से टीएनए प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। डाइट जुखाला के प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने टीएनए की प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम समन्वयक दिग्विजय मल्होत्रा ने ऑनलाइन प्रक्रिया, आवश्यक जानकारी और फीडबैक देने के बारे में बताया। राज्य स्तर से मुरली मनोहर ने भी प्रशिक्षण आवश्यकता विश्लेषण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी साझा की। संवाद