फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एचटी लाइन पर गिरा पेड़, 19 घंटे विद्युत आपूर्ति रही बाधित

Sun, 10 Aug 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विद्युत उपमंडल नम्होल के तहत चीड़ का पेड़ गिरने से टूटी एचटी लाइन। संवाद
विज्ञापन
लोगों को रात में उमस भरी गर्मी से झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

दियोथ, बौह, ब्रह्मपुखर, विनायक घाट, मंझोत, पंधोह में बिजली रही गुल

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। दियोथ अनुभाग में शनिवार रात करीब 8 बजे से एचटी लाइन पर चीड़ का एक पेड़ गिर गया, जिस कारण क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। ऐसे में लोगों को करीब 19 घंटे परेशानी झेलनी पड़ी। विद्युत उपमंडल नम्होल के तहत दियोथ, बौह, ब्रह्मपुखर, विनायक घाट, मंझोत, पंधोह गांव में लोगों को 19 घंटे विद्युत आपूर्ति नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलते ही बोर्ड के कर्मचारी विद्युत लाइनों की पेट्रोलिंग करने लगे, लेकिन अंधेरा होने के कारण फाल्ट का पता नहीं चल पाया। रात अधिक होने और खराब मौसम के कारण कर्मचारी वापस आ गए। रविवार सुबह फिर से लाइनों की पेट्रोलिंग शुरू की। तब पता चला कि परनाली में विद्युत की एचटी लाइन पर एक चीड़ का पेड़ गिर गया था, इस कारण विद्युत लाइन टूट गई थी। काफी मशक्कत के बाद करीब 3 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। उपभोक्ताओं को पूरी रात उमस भरी गर्मी में जाग कर बितानी पड़ी। उपभोक्ताओं में ललित कुमार, गीता राम, हरि राम, जगतराम, मनिंदर आदि ने बताया कि एक तो उमस भरी गर्मी और साथ में मच्छरों की मार से रात काटनी मुश्किल हो गई। उधर, सहायक अभियंता मुनीष कुमार ने बताया कि एचटी लाइन पर पेड़ गिर गया था, जिस कारण लाइन टूट गई। इसे रविवार को जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।

विद्युत उपमंडल नम्होल के तहत चीड़ का पेड़ गिरने से टूटी एचटी लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें