फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरठीं में पेड़ गिरने से एचटी लाइन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बंग्यारियां गांव की बिजली गुल, अंधेरे में डूबा क्षेत्र
विज्ञापन

बोर्ड ने शुरू किया मरम्मत कार्य, जल्द बहाली का भरोसा

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं के परिसर में सोमवार देर रात एक पेड़ अचानक एचटी लाइन पर गिर गया। इससे लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ गिरने से बिजली तार टूटकर जमीन पर गिर गए। बंग्यारियां गांव और आसपास के दर्जनों घर अंधेरे में डूब गए। लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बीच बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ी। मंगलवार को पांच बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रात को ही क्षतिग्रस्त लाइन का जायजा लिया। भारी बारिश और अंधेरे के कारण मरम्मत कार्य मुश्किल साबित हुआ, लेकिन कर्मचारियों ने लगातार प्रयास जारी रखा। सहायक अभियंता हरबंस लाल शर्मा ने बताया कि भारी बरसात की वजह से तुनी का एक पेड़ एचटी लाइन पर गिरने से खंभे और तार टूट गए हैं। नए खंभे मंगवाए गए हैं और कर्मचारियों को मौके पर तैनात कर दिया गया है। जैसे ही खंभे लग जाएंगे, विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें