फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पेड़ गिरने से लगा जाम

विज्ञापन
चंडीगढ़ मनाली हाईवे पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छड़ोल के पास गिरा पेड़ ।संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छड़ोल के मेन गेट के पास भारी बारिश में एक सूखा अचानक गिर गया। इस कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। काफी समय से लोग इस पेड़ को काटने की मांग कर रहे थे, क्योंकि साथ ही स्कूल है। गनीमत रही कि जब पेड़ गिरा तो स्कूल बंद था। हाईवे पर भी कोई गाड़ी इसकी चपेट में नहीं आई।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी, जेसीबी और यातायात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। शाम करीब 6:00 बजे तक हाईवे को खोलने का काम जारी था। पेड़ गिरने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली की लाइन दो किलोमीटर तक उलझ गई। बिजली बोर्ड के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू किया। अधिशासी अभियंता गुरमिंद्र राणा ने कहा कि कर्मचारी पेड़ को एनएच से हटाने के कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें