फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मलारी-मलांगन कलर सड़क पर सफर बना जोखिम भरा

Mon, 11 May 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगह-जगह गहरे गड्ढों से वाहन चालक परेशान
विज्ञापन


कई दोपहिया वाहन चालक हो चुके घायल

भल्लू-बिलौर-पिपलूघाट मार्ग बंद होने से बढ़ी दिक्कतें, लोगों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग



संवाद न्यूज एजेंसी

झंडूता ( बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन बरठीं के अंतर्गत आने वाला मलारी-मलांगन कलर मार्ग इन दिनों लोगों के लिए आफत बना हुआ है। करीब पांच किलोमीटर लंबा यह सड़क मार्ग जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दोपहिया वाहन चालक कई बार दुर्घटनाओं का शिकार होकर घायल हो चुके हैं, वहीं बड़े वाहनों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहनों को एक-दूसरे को पास देना मुश्किल हो गया है। वाहन चालक यदि एक तरफ गड्ढों से बचने का प्रयास करते हैं तो दूसरी ओर वाहन गड्ढों में फंस जाता है। इससे वाहनों के कलपुर्जे टूट रहे हैं और वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। कुछ वर्ष पहले इस सड़क मार्ग पर टारिंग का कार्य किया गया था, लेकिन अब वह जगह-जगह से उखड़ चुकी है। वहीं सड़क किनारे बनी नालियां बंद होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव होने से दोपहिया वाहन चालकों के सामने और अधिक मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं ।लोगों ने बताया कि प्रशासन द्वारा भल्लू-बिलौर-पिपलूघाट सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किए जाने के कारण अब अधिकतर लोगों को झंडूता उपमंडल मुख्यालय जाने के लिए इसी सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में इस सड़क की बदहाल स्थिति से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क मार्ग की जल्द मरम्मत करवाने की मांग उठाई है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन





इनसेट

उधर, लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन बरठीं के सहायक अभियंता सचिन नड्डा ने बताया कि मलारी मलांगन कलर सड़क मार्ग पर जगह जगह गढ्ढे है। समस्या ध्यान में आई है। बहुत जल्द ही उन्हें भरने का कार्य कर लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें