फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भानुपल्ली से धरोट तक इसी साल दौड़ेगी ट्रेन, दिसंबर में कमीशनिंग का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीआई ने पैदल किया रेलखंड का निरीक्षण, 25 अक्तूबर तक निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश
विज्ञापन

ब्रिज नंबर 12 और 13 सहित निर्माण के अहम स्थलों पर पहुंचकर जांची प्रगति
भानुपल्ली में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम का साइट एक्सेप्टेंस टेस्ट होगा शुरू
रेल लाइन को बिलासपुर तक रेल लाइन पहुंचाने का लक्ष्य वर्ष 2027

सरोज पाठक
बिलासपुर। भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन परियोजना के तहत भानुपल्ली से धरोट तक इसी साल ट्रेन चलाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुराग गुप्ता ने रेललाइन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति जांची। उन्होंने निर्माणाधीन पुलों का जायजा लेने के साथ धरोट से थलूह तक पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य कर रही मैक्स और एसपी सिंगला कंपनियों को 25 अक्तूबर तक निर्धारित काम पूरा करने के निर्देश दिए गए। रेलखंड की फाइनल कमीशनिंग 25 दिसंबर के बाद प्रस्तावित है। अधिकारियों के अनुसार, भानुपल्ली से धरोट तक करीब 21 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर इसी साल ट्रेन पहुंचाने का लक्ष्य है। वहीं, भानुपल्ली से बिलासपुर तक रेललाइन पहुंचाने का लक्ष्य वर्ष 2027 रखा गया है। निरीक्षण के दौरान ब्रिज नंबर 12 और 13 के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। इसके बाद धरोट से थलूह तक करीब 15 किलोमीटर के हिस्से का पैदल निरीक्षण कर विभिन्न स्थानों पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य परियोजना प्रबंधक राकेश सब्बरवाल, परियोजना प्रबंधक सहायक, उप महाप्रबंधक हरपाल सिंह, संयुक्त महाप्रबंधक (एसएंडटी), आरवीएनएल चंडीगढ़ जीवन राम शर्मा और हितेश जायसवाल भी मौजूद रहे। संवाद

थलूह तक छह किलोमीटर ट्रैक तैयार
रेलखंड पर थलूह तक छह किलोमीटर ट्रैक तैयार हो चुका है, जबकि आगे निर्माण कार्य जारी है। पुलों के निर्माण के साथ बैलास्ट बिछाने और सुरंगों से संबंधित कार्य भी किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने संबंधित कंपनियों को शेष कार्य तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि रेललाइन को चालू करने की दिशा में आगे की प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम का होगा परीक्षण
रेल संचालन शुरू करने से पहले तकनीकी जांच और सुरक्षा से जुड़ी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। भानुपल्ली में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम का साइट एक्सेप्टेंस टेस्ट (एसएटी) शुरू किया जाएगा। इसके तहत स्थापित सिस्टम की कार्यप्रणाली और तकनीकी तैयारियों की जांच होगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें