फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालकों को दी योजनाओं की जानकारी

Sun, 28 Feb 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु पालन विभाग ने मलराओं और बलघाड़ पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रगतिशील किसानों को पशु चिकित्सा अधिकारियों ने विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


पशु चिकित्सा अधिकारी गेहड़वीं डॉ. सुशील शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा (झंडूता), डॉ. शाश्वत शर्मा (कलोल) और डॉ. दिव्यांक ठाकुर (दसलेहड़ा) ने पशुपालकों को पशुओं के पंजीकरण और टीकाकरण के बारे में बताया।

उन्होंने पशुओं में बांझपन की समस्या के कारणों, बकरी पालन, संतुलित आहार, पशुओं के बीमाकरण, नवजात पशु की देखभाल और कृमियों से निजात पाने के लिए घरेलू नुसखे भी पशुपालकों को बताएं।
विज्ञापन


इसके अलावा यूरिया मोलासिस मिनरल ब्रिक के निर्माण के बारे में भी बताया गया। इसे पशु चॉकलेट भी कहा जाता है। इसका निर्माण शिविर में ही पशुपालकों से करवाया गया।

उन्होंने बताया कि पशुपालक इस चॉकलेट के माध्यम से पशुओं को घर बैठे संतुलित आहार प्रदान कर सकते हैं। साथ ही थनैला रोग से बचने के उपाय और साफ दुग्ध उत्पादन के बारे में भी बताया गया।

इस दौरान ग्राम पंचायत मलराओं मंजुला चंदेल, बलघाड़ पंचायत प्रधान रचना ठाकुर, रोहल पंचायत प्रधान सपना कुमारी, वंदना कुमारी, मानव विकास संस्थान के निदेशक रस्म सिंह चंदेल और नरेंद्र चंदेल सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें